India Times 7

Homeअयोध्यालेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा करवाने का बड़ा आरोप

लेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा करवाने का बड़ा आरोप

मिल्कीपुर लेखपाल पर सरकारी जमीन कब्जा करवाने का बड़ा आरोप हल्का लेखपाल ज्ञान प्रकाश द्विवेदी पर सरकारी जमीन कब्जा कराने का गंभीर आरोपलेखपाल ज्ञान प्रकाश द्विवेदी की प्रमुख सचिव राजस्व परिषद से हुई शिकायत फोटोअयोध्या मिल्कीपुर।अयोध्या जनपद के मिल्कीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत खंडासा में सरकारी बंजर भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया है कि हल्का लेखपाल ज्ञान प्रकाश दुबे विपक्षी शशि शेखर सिंह के साथ मिलीभगत कर उनके खाते के बगल वाली बंजर भूमि पर जबरन कब्जा करवा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विपक्षी पक्ष द्वारा जेसीबी मशीन से खाई बांधने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे भूमि का स्वरूप बदलकर उसे निजी संपत्ति बनाने की कोशिश की जा रही है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यह स्पष्ट रूप से उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता, 2006 एवं अन्य संबंधित कानूनों का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस संबंध में पहले ही एसडीएम मिल्कीपुर तथा जिलाधिकारी अयोध्या को लिखित शिकायती पत्र सौंपा था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बावजूद आरोपित पक्ष अपनी गतिविधियां जारी रखे हुए है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बुधवार को राजस्व परिषद के सचिव को भी शिकायती प्रार्थना पत्र प्रेषित किया है, जिसमें हल्का लेखपाल ज्ञान प्रकाश दुबे के विरुद्ध विभागीय जांच एवं उचित कार्रवाई की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि लेखपाल का यह कृत्य पद का दुरुपयोग है, क्योंकि वे राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी होने के नाते उत्तरदायी हैं।ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है ग्रामीणों का कहना है कि खाई बांधने से जल निकासी की भीषण समस्या उत्पन्न हो सकती है। वे मांग कर रहे हैं कि बंजर भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। एसडीएम मिल्कीपुर एवं संबंधित अधिकारियों से इस मामले की तत्काल जांच एवं आवश्यक कदम उठाने की अपेक्षा की है, ताकि ग्राम सभा की संपत्ति पर हो रहे अवैध अतिक्रमण को रोका जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular