India Times 7

Homeबदायूंलूट की कोशिश नाकाम, तीन बदमाश गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

लूट की कोशिश नाकाम, तीन बदमाश गिरफ्तार, चौथे की तलाश जारी

रिपोर्ट स्टेट हेड भूदेव प्रेमी

. बदायूँ।थाना उघैती क्षेत्रान्तर्गत ग्राम खितौरा में एक सुनार की दुकान में लूट का प्रयास करने वाले बदमाशों को जनता के सहयोग से पुलिस ने धर दबोचा। इस दौरान तीन बदमाशों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि उनका एक अन्य साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही थाना उघैती पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। स्थानीय लोगों की सतर्कता और साहस से तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहा भी बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने के लिए कुल चार बदमाश आए थेमामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार चौथे बदमाश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।पुलिस ने इस सफल कार्रवाई में सहयोग देने वाले ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की सतर्कता से बड़ी वारदात टल गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस गश्त और निगरानी को और सख्त किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular