India Times 7

Homeशाहजहांपुरलिपोलेक हाइवे पर हुआ भीषण हादसा , एक महिला की मौत ,...

लिपोलेक हाइवे पर हुआ भीषण हादसा , एक महिला की मौत , चार घायल

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । थाना निगोही क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया । डंपर की टक्कर से ऑटो सवार बिहार की 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई । मृतका निशा कुमारी बिहार के सीवान जिले के थाना हसनपुर क्षेत्र के पकड़ी गांव की रहने वाली थी । निशा अपनी ताई कलावती और चचेरे भाई के साथ होली मनाने शाहजहाँपुर आ रही थी । वह यहाँ अपने चचेरे भाई आलोक के घर जा रही थी । स्टेशन से निगोही जाते समय सतवां बुजुर्ग के पास हाइवे पर डंपर ने ऑटो को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि निशा की मौके पर ही मौत हो गई । पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुँचाया है हादसे में ऑटो में सवार ताई कलावती और चचेरे भाई समेत कई लोग घायल हुए हैं पुलिस ने सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया । सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुँच गए । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular