India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशलाट साहब के जुलूस रूट का डीएम ने पैदल मार्च कर लिया...

लाट साहब के जुलूस रूट का डीएम ने पैदल मार्च कर लिया जायजा

शाहजहाँपुर संवाददाता अशोक कुमार – होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस रूट का जिलाधिकारी , पुलिस अधीक्षक ने रात्रि भ्रमणकर निरीक्षण किया । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र व नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार के साथ आगामी होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ होली पर निकलने वाले लाट साहब जुलूस रूट पर पैदल मार्च कर नगर के मोहल्ला सरायकाईयां से दलेलगंज, पुत्तूलाल चौराहा होते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मार्ग में खराब लाइटों को ठीक करने तथा आगामी त्यौहार होली के दृष्टिगत निकलने वाले छोटे लाट साहब जुलूस के रूट की आवश्यक व्यवस्थाऍं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular