India Times 7

Homeमैनपुरीरेलवे लाइन के पास घायल अवस्था में मिली युवती ,जिला अस्पताल से...

रेलवे लाइन के पास घायल अवस्था में मिली युवती ,जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज सैफई किया रेफर

मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र में मोटा रेलवे स्टेशन पर रविवार को युवती ट्रैक के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। जानकारी होने के बाद वहां पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया। समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।भोगांव क्षेत्र में मोटा रेलवे स्टेशन के पास रविवार की दोपहर जब कुछ लोगों रेलवे लाइन के पास से होकर गुजर रहे थे। तभी एक करीब 20 वर्षीय युवती को रेलवे ट्रैक के पास पड़ा देखा। युवती बेहोशी की हालत में दर्द से कराह रही थी। जानकारी होने के बाद वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस युवती की पहचान को लेकर जानकारी जुटा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular