
बिजली पासी की प्रतिमा के अनावरण उपरांत पासी समाज ने विधायक को पुष्पगुच्छ भेंटकर व्यक्त किया आभार
अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- विधानसभा रुदौली की आदर्श नगर पंचायत मां कामाख्या धाम में महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा के अनावरण के बाद पासी समाज ने विधायक रामचन्द्र यादpव का इस ऐतिहासिक कार्य के लिए आभार प्रकट किया।बीते 24 दिसंबर को आदर्श नगर पंचायत कार्यालय के बगल बिजली पासी की मूर्ति स्थापित की गई थी। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव द्वारा महाराजा बिजली पासी की मूर्ति के अनावरण के बाद विधानसभा ही नही बल्कि आसपास के जनपदों के पासी समाज मे खुशी झलक रही है।पासी समाज के लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि महाराजा बिजली पासी की मूर्ति के लिए प्रख्यात मां कामाख्या मंदिर स्थान का चयन किया गया जहां से आसपास के जनपद के निवासी इस रास्ते से जब गुजरेंगे तो महाराजा बिजली पासी के त्याग व बलिदान को याद करेंगे।रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने पासी समाज के सम्मान में चार चांद लगाने का कार्य किया है।यह कार्यक्रम अयोध्या जनपद में ऐतिहासिक कार्यक्रम माना जायेगा,और पासी समाज विधायक रामचंद्र यादव के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने का कार्य करेगा उक्त बातें उपस्थित पासी समाज के लोगों ने कहीं।वही भाजपा विधायक ने भी पासी समाज के लोगो के आभार प्रकट करने के बाद कहा की देश मे मोदी व प्रदेश में योगी सरकार ने राष्ट्र के निर्माण में जिन महापुरुषों ने त्याग व बलिदान दिया है उन सबको चाहे व पाठ्यक्रमों में शामिल करके चाहे उनके नाम से संस्थानों की स्थापना करके आने वाली पीढ़ी को याद कराने के लिए अनेको उपलब्धिया दी जा रही है।प्रदेश में डबल इंजन की सरकार हर वर्ग व समाज के लोगो को बराबर का सम्मान देने का कार्य कर रही है। इस सम्मान समारोह में मां कामाख्या नगर अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, पासी समाज के पुरोधा अरविंद शास्त्री, पासी समाज के चिंतक धमसादीन गुरुजी व रामधनी गुरुजी, प्रधान पडकिया सियाराम रावत, पूर्व प्रधान माताफेर रावत, महेश कुमार, गोपीनाथ रावत रामनाथ मास्टर ,साहब लाल, नेता रामबली रावत, श्री नाथ रावत,लक्ष्मण लाल,जग प्रसाद रावत, मुकेश कुमार के अलावा पासी समाज के लोग उपस्थित रहे।