संबंधित अधिकारियों को किया निर् निर्देशित
रुदौली/अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत जननायक लोकप्रिय रुदौली विधायक राम चन्द्र यादव ने शनिवार को रुदौली स्थित डाक बंगला(नहर कोठी) पर जनता दरबार लगाकर जनता की विभिन्न समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को फोन से वार्तालाप कर निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जनता की समस्या किसानो की समस्या, व्यापारियों की समस्या, बिजली, पानी ,राशन ,राजस्व जितनी भी समस्याएं हैं विधायक ने कहा कि जनता की समस्या मेरी प्राथमिकता है मेरा प्रयास हमेशा रहा है है और रहेगा की जनता को किसी प्रकार का परेशानी ना हो गुणवत्ता के आधार पर उनकी समस्या का निदान हो।इस दौरान फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं लेकर विधायक से मिले।जनता दरबार में लोग पारिवारिक विवाद, भूमि विवाद,आवास योजना, विधवा पेंशन योजना,राशन समेत कई मामले आए। विधायक ने बड़ी शालीनता के साथ एक-एक करके जनता की समस्याओं को सुना और हर संभव समस्याओ के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहाकि उनके दरवाजे सभी के लिए खुले हैं हर व्यक्ति के लिए मेरा प्रयास है कि उनकी समस्या का निश्चित रूप से समाधान हो यही मेरा प्रयास है।