India Times 7

Homeअयोध्यारुदौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक हुए शामिल

रुदौली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, विधायक हुए शामिल

अयोध्या रिपोर्ट – गोपीनाथ रावत – गणतंत्र दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने विधानसभा क्षेत्र रुदौली में क्षेत्रीय विकास निधि के अंतर्गत माँ सन्तोषी विद्या मन्दिर में निर्मित कक्ष का लोकार्पण किया।विधायक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यालय विद्या मंदिर होता है। विद्या ही विकास का मूलमंत्र है।विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्रों का आह्वान किया कि वह आज के इस प्रतिस्पर्धा युग में अपने को मांसिक रुप से तैयार रखे। कहा कि शिक्षा से ही सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।
इसी क्रम में विधायक ने विधानसभा रुदौली के कोठी रुदौली में समाजसेवी लल्लू भाई ‘कानपुरी’ के द्वारा गणतंत्र दिवस पर आयोजित ‘‘कम्बल वितरण कार्यक्रम’’ में मुख्य अतिथि के रूप में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया।वंही विधानसभा क्षेत्र रुदौली के अन्तर्गत आदर्श नगर पालिका रुदौली के गुरू महाराज नंद नगर वार्ड (जलालपुर) में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पर प्रतिवर्ष की भांति आयोजित ‘‘विशाल कुश्ती दंगल व मेला’’ में मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।इसीक्रम में
विधायक ने विधानसभा क्षेत्र रुदौली के शुजागंज हापा बगिया में मायाराम यादव के नए प्रतिष्ठान ‘‘नैन्सी स्वीट एण्ड ब्रेकफास्ट प्वाइंट’’ का फीता काटकार उद्घाटन किया।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के आर एन हॉस्पिटल सहित विभिन्न संस्थाओं में शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया।उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular