India Times 7

Homeहरिद्वाररुड़की योग शिविर के पांचवें दिन योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

रुड़की योग शिविर के पांचवें दिन योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

रुड़की प्रशिक्षण एवं कौशल केंद्र द्वारा रुड़की नगर में आयोजित 6-दिवसीय निःशुल्क योग शिविर आज अपने पांचवें दिन में प्रवेश कर गया। प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी श्रीमती ओमना तोमर जी ने कहा योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिसे प्रतिदिन अपने जीवन में करना अनिवार्य है।शिविर के मुख्य प्रशिक्षक योगाचार्य तिलक राम चौहान के मार्गदर्शन में आज साधकों ने मोटापा,मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने के विशेष अभ्यासों को सीखा।आज की प्रमुख गतिविधियाँ:तनाव प्रबंधन : आज के सत्र में विशेष रूप से ‘भ्रामरी’ और ‘उद्गीथ’ प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जो उच्च रक्तचाप और अनिद्रा जैसी समस्याओं में अत्यंत लाभकारी हैं।सूक्ष्म व्यायाम: जोड़ों के दर्द और शरीर की जकड़न दूर करने के लिए विशेष यौगिक क्रियाएं कराई गईं।एकाग्रता सत्र: छात्रों और युवाओं के लिए ‘त्राटक’ और ‘योग निद्रा’ का अभ्यास कराया गया ताकि वे अपनी स्मरण शक्ति में सुधार कर सकें। योगाचार्य तिलक राम चौहान ने कहा,”योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं है, बल्कि यह मन के विकारों को दूर करने की एक औषधि है। पांच दिनों के नियमित अभ्यास से साधकों के उत्साह और शरीर की कार्यक्षमता में स्पष्ट बदलाव दिख रहा है।” प्रशिक्षण केंद्र की प्रभारी श्रीमती ओमना तोमर जी ने योग शिविर में पधारे सभी योग साधकों का हृदय से आभार व्यक्त किया | इस अवसर पर कौशल केंद्र पर कंप्यूटर के शिक्षक अमित शर्मा, आरूष त्यागी,पवन कुमार, अंश कुमार, सुशांत, कन्हैया चौधरी, वरदान, अभिनव कुमार, अवंतिका सैनी, बबीता त्यागी, नव्या त्यागी तथा अनेक योग साधकों ने प्रतिभाग किया।मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular