अयोध्या।अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के खड़भड़िया गांव में बीती रात रिटायर्ड फौजी अयोध्या प्रसाद मिश्रा पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला। पड़ोसी अनूप मिश्रा ने अचानक हमला कर फौजी को गंभीर रूप से घायल कर दिया, सिर में लगे 45 टांके। हमले में 13 वर्षीय बालक आदर्श भी घायल, सिर में आए 15 टांके। आरोपी ने पालतू कुत्ते ‘ब्रूडो’ की आंखें भी फोड़ दीं। दोनों घायल लखनऊ के अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर। आरोपी अनूप मिश्रा घटना के बाद से फरार, पुलिस तलाश में जुटी।