India Times 7

Homeअयोध्यारिंग रोड के लिए बदलेगी सरयू की धारा, पाइलिंग को डीएम बस्ती...

रिंग रोड के लिए बदलेगी सरयू की धारा, पाइलिंग को डीएम बस्ती से मांगी अनुमति, जून तक पिलर खड़ा करने की तैयारी

आशुतोष रावत अयोध्या

अयोध्या रिंग रोड निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था सरयू नदी में पाइलिंग कर पिलर बनाएगी। इसके लिए नदी की धारा में बदलाव की अनुमति बस्ती के डीएम से मांगी गई है। सरायरासी माझा के सामने सरयू नदी बस्ती जिले में बहती है।अयोध्या विकास प्राधिकरण के विस्तारित क्षेत्र के अनुसार 67 किमी लंबे रिंग रोड को डिजाइन किया गया है। यह रिंग रोड उसकी सरहद पर होकर गुजरेगा, जो अयोध्या, गोंडा और बस्ती जिले को आपस में जोड़ेगा। इस परियोजना पर करीब ढाई हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।कार्यदायी संस्था जून तक रिंग रोड प्रबंधन के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। लगभग एक किमी नदी क्षेत्र में बस्ती जिले की ओर सभी पिलर खड़े कर ऊपर का काम बरसात शुरू होने से पहले पूरा करने की योजना है, ताकि किसी प्रकार का अवरोध न आए। बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद नीचे का काम संभव नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular