India Times 7

Homeबदायूंराष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, नो हेलमेट–नो पेट्रोल पर दिया गया...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, नो हेलमेट–नो पेट्रोल पर दिया गया जोर

रिपोर्ट भूदेव प्रेमी

बदायूँ, सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने के उद्देश्य से 01 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इसका उद्घाटन कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने किया। उन्होंने सभी को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि बीमारियों से ज्यादा मौतें सड़क दुर्घटनाओं में हो रही हैं। यदि लोग यातायात नियमों की सही जानकारी रखें और उनका पालन करें, तो दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों को “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” नियम को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में किसी व्यक्ति की मृत्यु से पूरा परिवार प्रभावित होता है। उन्होंने चिंता जताई कि सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों में 18 से 34 वर्ष के युवाओं की संख्या सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए सभी को अपना योगदान देना होगा।सदर विधायक महेश चंद गुप्ता ने कहा कि भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच और ईमानदारी से प्रयास करने होंगे, तभी सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अम्बरीश कुमार ने बताया कि देश में हर साल लगभग पौने दो लाख लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में होती है, जबकि उत्तर प्रदेश में यह संख्या करीब साढ़े 24 हजार है। उन्होंने बताया कि सेव लाइफ फाउंडेशन द्वारा बदायूँ को जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट की सूची में शामिल किया गया है।उन्होंने यह भी बताया कि राहवीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नेक व्यक्ति को अब 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि और सम्मान दिया जाएगा।लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि जिले में चिन्हित 22 ब्लैक स्पॉट में से 9 पर काम पूरा हो चुका है और बाकी पर जल्द कार्य शुरू होगा। जिले के कई मार्ग और थाने सड़क दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील हैं।इस मौके पर जिलाधिकारी अवनीश राय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहित कई अधिकारी, व्यापारी और उद्यमी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular