India Times 7

Homeशामलीराष्ट्रीय योगासन टैलेंट हंट में अर्पण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दमदार...

राष्ट्रीय योगासन टैलेंट हंट में अर्पण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का दमदार प्रदर्शन

अभिनंदन सैनी एवं आरव राणा को मिला ‘योगासन खेल रत्न अवॉर्ड

रिपोर्ट – सुधीर कुमार

थानाभवन/शामली। स्वामी विवेकानंद स्कूल, बड़ोंवाला, देहरादून में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की योगासन टैलेंट हंट – 2025 प्रतियोगिता में अर्पण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की मौजूदगी वाली इस प्रतियोगिता में विद्यालय के 10 छात्र शामिल हुए।प्रतियोगिता छह राउंड में हुई जिसमें संतुलन, तकनीक, प्रस्तुति, शक्ति, लचीलापन व अनुशासन पर आधारित थी। सभी राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अभिनंदन सैनी और आरव राणा को निर्णायकों द्वारा ‘योगासन खेल रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।अंडर–14 श्रेणी में कुश चौधरी, लक्ष्य पुंडीर, मंदीप सैनी, अनमोल सैनी, चिराग सैनी और दर्श सैनी ने भाग लिया। वहीं अंडर–9 श्रेणी में आरव राणा, अविराज पुंडीर, अभिनंदन सैनी और अथर्व सिंह ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के दौरान अभिनंदन, आरव, लक्ष्य और मंदीप ने मिलकर प्रस्तुत की गई समूह योग प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों की खूब सराहना बटोरी।योगाचार्य विशाल शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करना विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक रहा। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और तकनीकी दक्षता ने उन्हें यहां तक पहुंचाया है।विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता और प्रतिभागी छात्रों सहित अभिभावकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की कामना की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular