India Times 7

Homeबदायूंराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं राष्ट्रीय बजरंग दल के समरेर ब्लॉक अध्यक्ष हरि ज्ञान सिंह पाल के ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय बजरंग दल के कई साथी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आवाज उठाई और भारत सरकार से इस विषय में कड़ा रुख अपनाने की मांग की।राष्ट्रीय बजरंग दल के ब्लॉक अध्यक्ष हरि ज्ञान सिंह पाल ने राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन तैयार कर दातागंज के नायब तहसीलदार महोदय को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा वहां हो रहे अत्याचारों को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाए जाएं।हरि ज्ञान सिंह पाल ने कहा कि यदि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को जल्द नहीं रोका गया, तो राष्ट्रीय बजरंग दल देशभर में आंदोलन तेज करने को मजबूर होगा।कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और प्रशासन द्वारा ज्ञापन को उच्चाधिकारियों तक भेजने का आश्वासन दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular