मैनपुरी – मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने आलीपुर खेड़ा में बैंक ऑफ इण्डिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तत्वाधान में संचालित 10 दिवसीय अचार और मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण का मौके पर जाकर निरीक्षण करते हुये प्रशिक्षण में उपस्थित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से कहा कि महिलाओं की आर्थिक सुधारने, उन्हें स्वावलम्बी बनाने में यह योजना काफी कारगर है, आप सब प्रशिक्षण में पूरी गहनता से मसाला पाउडर, अचार की जानकारी करें और योजना के तहत बैंकों के माध्यम से सस्ती ब्याज दर पर उपलब्ध धनराशि से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृण करें। उन्होने उम्मीदवारो का परिचय प्राप्त कर प्रशिक्षण के उपरांत व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से हर सम्भव मदद होगी, पात्र, इच्छुक महिलाओं को योजना में लाभान्वित कराया जायेगा। उन्होने कहा कि जनपद में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जनपद में ही नहीं बल्कि अपनी मेहनत से प्रदेश स्तर पर भी अपना नाम रोशन किया है।आर. सेटी. निदेशक सतेंद्र यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम सेलफोन मरम्मत, महिला सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रबन्धन, सॉफ्ट टॉयज, फूलों की खेती, मधुमक्खी पालन आदि विषयों की जानकारी देते हुये बताया कि आरसेटी में सभी प्रकार का प्रशिक्षण निःशुल्क प्रदान किये जा रहे है। इस दौरान उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, फैकल्टी से अवनेश कुमार यादव, ऑफिस असिस्टेंट सोमेश प्रताप सिंह उपस्थित रहें।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से हर सम्भव मदद होगी- मुख्य विकास अधिकारी
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार
RELATED ARTICLES
Good news