रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । राष्ट्रवादी पार्टी के पदाधिकारियों ,कार्यकताओं ने कलेक्ट्रेट पहुँचकर प्रशासन को 5 सूत्रीय ज्ञापन दिया । पार्टी के नेताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जाकर जोरदार नारेबाजी की । नेताओं ने कहा कि आवारा पशुओं से किसान बहुत परेशान हैं इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन को ज्ञापन दिया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई । ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें थीं । पहली माँग ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने , दूसरी माँग में युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियाँ देकर बेरोजगारी दूर करने की है तीसरी माँग सीमावर्ती जिलों में राष्ट्रीय खतरा बने बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालने एवं चौथी माँग महंगाई और रोजमर्रा की वस्तुओं से जीएसटी हटाने की और पांचवी माँग आवारा पशुओं की समस्या का त्वरित समाधान करने की है उपस्थित कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्त मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे ।