India Times 7

Homeअयोध्यारामनगरी में होली को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक

रामनगरी में होली को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक

अयोध्या.रामनगरी में होली को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनकरंग-गुलाल, पिचकारी और मुखौटों से सजी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है।इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली पिचकारियां खास आकर्षण बनी हुई हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो वाली पिचकारियों की भी जमकर बिक्री हो रही है।मोदी-योगी थीम वाली पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बनती जा रही है।प्रधानमंत्री मोदी के मुखौटे भी बाजार में अलग पहचान बना रहे हैं।दुकानदारों का कहना है कि इन उत्पादों की मांग पिछले सालों की तुलना में ज्यादा है।बच्चों और युवाओं में राजनीतिक थीम वाली होली सामग्री को लेकर खास उत्साह है।व्यापारियों को उम्मीद है कि होली नजदीक आते ही बिक्री और बढ़ेगी।अयोध्या के प्रमुख बाजारों में त्योहार को लेकर उत्साह और खरीदारी चरम पर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular