India Times 7

Homeअयोध्यारात्रि मे अज्ञात कारण से लगी आग, दो घरों की गृहस्ती...

रात्रि मे अज्ञात कारण से लगी आग, दो घरों की गृहस्ती जलकर हुई खाक, आग की चपेट में भैंस भी झुलसी

मिल्कीपुर /अयोध्या (रिपोर्ट गोपीनाथ रावत ) जनपद के थाना खंडासा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे ओरी सराय मौजा टिक्टी में मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से भीषण आग लग जाने के कारण गृहस्ती जलकर खाक हो गई, आग की लपट इतना बढ़ गई की छप्पर में बंधीं भैंस को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे भैंस भी झुलस गई। राम फेर यादव पुत्र स्वर्गीय साईं बक्स यादव ने बताया कि रात लगभग 11:00 बजे की है घटना जब सारे लोग सो गए थे तभी अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। बगल में शोर शराबा होने लगा तो उठ कर देखा कि हमारे घर पर आग लगी है जब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया तब तक गृहस्ती जलकर खाक हो गई थी उधर छप्पर में बंधी भैंस भी झुलस गई । आग की लपक इतनी तेज बढ़ गई की देखते ही देखते होलिका दहन की तरह फैल गई जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते उसके पहले ही बगल में गुड़िया पत्नी स्वर्गीय राम अमर यादव के घर में चल रही किराना की दुकान आग की चपेट में,पूरी तरह जलकर खाक हो गया फिलहाल ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि आग की सूचना फोन से हल्का लेखपाल को दी गई थी हल्का लेखपाल मौके पर जाकर छति का आकलन करते हुए तहसील को रिपोर्ट प्रेषित कर दिया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular