मैनपुरी- उ.प्र. राज्य महिला आयोग द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक, आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओर से नामित पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा, महिला जन सुनवाई, निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जायेगा, इसी क्रम में सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग रेनू गौड़ दि. 16 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस में महिला जन-सुनवाई करेंगी तत्पश्चात महिला बंदी गृह, बालिका, महिला गृह का निरीक्षण करेंगी।
राज्य महिला आयोग महिला उत्पीड़न की रोकथाम हेतु 16 अक्टूबर को महिला जन-सुनवाई करेंगी
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार