Home उत्तर प्रदेश राजस्व कार्याे में बदायूं प्रदेश में तीसरे स्थान पर, मंडल में आया प्रथम

राजस्व कार्याे में बदायूं प्रदेश में तीसरे स्थान पर, मंडल में आया प्रथम

0

बदायूँः जिला क्राइम रिपोर्टर आकाश गुप्ता- मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से माह नवंबर 2024 की हुई राजस्व कार्यों व वसूली आदि की समीक्षा में बदायूँ को प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। वही बरेली मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने प्रदेश में तीसरी रैंक मिलने पर अधिकारियों को बधाई देते हुए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा है।जिलाधिकारी के कुशल नेतृत्व में जनपद बदायूं प्रदेश में टॉप 10 में स्थान बनाने में सफल हुआ है। जिलाधिकारी द्वारा निरंतर राजस्व, विकास व अन्य विभागीय योजनाओ की गहन समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि नवंबर 2024 में सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से हुई समीक्षा में बदायूं राजस्व कार्यों में प्रदेश में तीसरा स्थान बनाने में सफल हुआ है वही मंडल में उसे प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।जिलाधिकारी ने अक्टूबर 2024 में जनपद को सीएम डैशबोर्ड मे पांचवीं रैंक मिलने के बाद अधिकारियों को परस्पर विभागीय समन्वय के साथ बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया था। शासन ने मंगलवार को नवंबर में राजस्व योजनाओं की प्रगति के आधार पर सभी जिलों की रैंक जारी की है।जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना बनाकर व समयबद्ध ढंग से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस प्रकार कार्य करें कि बदायूं प्रदेश में प्रथम स्थान पर आए l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here