India Times 7

Homeबदायूंराजकीय महाविद्यालय आवास विकास में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

रिपोर्ट विजय कुमार

बदायूं राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। जिसमें पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों ने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य प्राप्ति में विज्ञान की भूमिका पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। “विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी” विषय पर छात्र छात्राओं ने पीपीटी के माध्यम से नवीनतम स्वदेशी आविष्कारों के विषय पर विमर्श किया। भौतिक विज्ञान की प्रभारी डॉक्टर श्रद्धा गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को नवीनतम शोध अनुसंधानों के माध्यम से विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की संयोजक वनस्पति विज्ञान की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रियंका सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उद्देश्य एवं सार्थकता पर प्रकाश डाला। गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर विश्व स्तरीय वैज्ञानिक डॉ सचिन कुमार ने छात्र-छात्राओं को नवीनतम तकनीकियों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने तथा संचालन डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular