India Times 7

Homeबदायूंराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में केंपस प्लेसमेंट किया गया

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में केंपस प्लेसमेंट किया गया

रिपोर्ट बृजेश कुमार

बदायूँ टाटा मोटर्स लिमिटेड पंतनगर कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर में केंपस प्लेसमेंट किया गया। टाटा मोटर्स लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि श्री शुभम सिंह जी के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई। इस प्लेसमेंट में 42 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया । जिसमें से इंटरव्यू के बाद 25 अभ्यार्थियों का चयन किया गया । इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का जॉब अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर चयन किया गया है,चयनित अभ्यर्थियों को 14401/- रुपए प्रतिमाह वेतन देय होगा। जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में श्री सचिन कुमार सिंह अनुदेशक,श्री अजीत कुमार वर्मा अनुदेशक,श्री प्रवीण कुमार अनुदेशक श्री दिनेश सिंह अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular