रिपोर्ट अंकित कुमार
बदायूं सुजुकी मोटर्स गुजरात कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में केंपस प्लेसमेंट किया गया। सुजुकी मोटर्स के प्लेसमेंट पार्टनर शेपर्स टेलेंट हायर सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि श्री रंजीत चाहर जी के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई।इस प्लेसमेंट में 80 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।जिसमें से लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद 30 अभ्यार्थियों का चयन किया गया । जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में श्री सचिन कुमार सिंह,अनुदेशक,श्री अजीत कुमार वर्मा अनुदेशक ,श्री आदित्य सोनकर,अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।