India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशरक्तदान शिविर में उत्साह से किया 51 लोगो ने रक्तदान

रक्तदान शिविर में उत्साह से किया 51 लोगो ने रक्तदान


रिपोर्ट -सुधीर कुमार


शामली थानाभवन थाना भवन नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को सर्वोदय जन कल्याण समिति शामली द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ।जिसका शुभारम्भ चेयरमेन प्रतिनिधि हाजीराव जमशेद ने फीता काटकर किया। एवम नगर पंचायत सभासद व नगरपंचायत कर्मचारी उपस्थित रहे ।सभी ने शिविर में सहयोग किया।
रक्त दान शिविर में युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमे 55 व्यक्तियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया और 51 व्यक्तियों ने ब्लड डोनेट किया ।
सर्वोदय ब्लड बैंक से टीम सुपरवाइजर राघवेंद्र सिंह टेक्नीशियन आकाश, राशिद ,मीनू ने ब्लड कलेक्शन किया । समिति के सदस्यों से वार्ता करने पर बताया कि प्रत्येक ब्लड डोनर को एक डोनर कार्ड दिया है जिसके माध्यम से डोनर आवश्यकता पड़ने पर उसे दिखाकर एवम निर्धारित शुल्क जमा कर ब्लड प्राप्त कर सकता है। सभी रक्तदाताओं को अध्यक्ष पति हाजी जमशेद रावजी के सौजन्य से आकर्षक उपहार प्रोत्साहन स्वरूप दिए गए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular