India Times 7

Homeअयोध्यारंगारंग कार्यक्रम के साथ पी आर डी जवानों का प्रशिक्षण हुआ...

रंगारंग कार्यक्रम के साथ पी आर डी जवानों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या /अमानीगंज विकासखंड के कंदई कला स्टेडियम पर 15 दिवसीय मंडलीय प्रशिक्षण का आज रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हो गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक गिरीश पाठक तथा विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश मिश्र रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य उमानाथ शुक्ल ने प्रतिभागियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया अधिकारियों के साथ परेड का निरीक्षण भी किया व सलामी ली।कार्यक्रम के प्रभारी एवं समन्वयक बी ओ पी आर डी मनोहर उपाध्याय ने बताया 25 फरवरी से 11 मार्च तक चले इस कार्यक्रम में मंडल के पांचों जनपदों से 230 जवानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।कार्यक्रम का संचालन बी ओ ललित कुमार ने किया। बी ओ अरविंद वाजपेयी, ज्योति मौर्या, अभिषेक चौबे, दीक्षा तिवारी, अपूर्वा यादव, सिंटू सिंह, स्मृति प्रजापति आदि ने अपने जनपद से आए जवानों को प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए बधाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने करते हुए कहा कि पी आर डी जवान पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना दायित्व निभा रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि कंदई कला विशाल सिंह, देवेंद्र तिवारी, विपिन, श्याम सुंदर, जगतपाल, इंद्रजीत, ओंकार आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular