अयोध्या.योग गुरु बाबा रामदेव आज अयोध्या पहुंचे।अयोध्या के एक आश्रम में आयोजित योग शिविर में बाबा रामदेव ने भाग लिया।योग शिविर के दौरान उन्होंने राम जन्मभूमि सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार रखे।बाबा रामदेव ने कहा कि अयोध्या हमारा पवित्र तीर्थ है।उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने अयोध्या को ऐतिहासिक रूप से नुकसान पहुंचाया।प्रयागराज में स्नान और वेदांती जी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद लेकर अयोध्या पहुंचे।बाबा रामदेव ने राम जन्मभूमि जाकर रामलला के दर्शन करने की बात कही।उन्होंने रामत्व, कृष्णत्व, हनुमत्व और शिवत्व की प्रतिष्ठा पर जोर दिया।प्रयागराज में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े विवाद पर भी प्रतिक्रिया दी।बाबा रामदेव ने कहा कि आपसी विवाद से सनातन को अपयश होता है, एकजुट रहना जरूरी है।