रिपोर्ट ब्रजेश पाल सिंह
बरेली यूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से, 21 जनवरी तक चलेगा परीक्षा क्रमयूपी बोर्ड हाईस्कूल–इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार से, 21 जनवरी तक चलेगा परीक्षा क्रमभीषण ठंड के कारण टली थीं परीक्षाएं, अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार सभी स्कूलों में होंगी आयोजितयूपी बोर्ड से संबद्ध हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं अब सोमवार से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं 21 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले के सभी विद्यालयों में परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय पर ही कराई जाएंगी।गौरतलब है कि पहले प्री-बोर्ड परीक्षाएं 7 जनवरी से प्रस्तावित थीं, लेकिन जिले में भीषण शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया था। अवकाश समाप्त होने के बाद अब सोमवार से स्कूल खुल रहे हैं और उसी के साथ प्री-बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत होगी।जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि परीक्षा के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होंगी। साथ ही सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का सुचारु एवं व्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करें।प्री-बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:12 जनवरी:हाईस्कूल: गणित, गृह विज्ञानइंटरमीडिएट: गणित, जीव विज्ञान एवं अन्य व्यावसायिक विषय13 जनवरी:हाईस्कूल: सामाजिक विज्ञानइंटरमीडिएट: अंग्रेजी, व्यावसायिक ट्रेड-0415 जनवरी:हाईस्कूल: अंग्रेजीइंटरमीडिएट: इतिहास, भूगोल, चित्रकला16 एवं 17 जनवरी:हाईस्कूल व इंटरमीडिएट: हिंदी, विज्ञान, समाजशास्त्र सहित अन्य प्रमुख विषय19 जनवरी:हाईस्कूल: चित्रकला, कंप्यूटर, संगीतइंटरमीडिएट: भौतिक विज्ञान, बहीखाता20 एवं 21 जनवरी:इंटरमीडिएट: अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, गृह विज्ञानइसी के साथ प्री-बोर्ड परीक्षाओं का समापन हो जाएगा।