India Times 7

Homeहरिद्वारयूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया

यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

कैमरामैन सुनील कुमार

रुड़की। कोर यूनिवर्सिटी में द्वितीय दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।अपने संबोधन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की सशक्त नींव है। उन्होंने कहा कि आज का युवा जागरूक, नवाचारी और संकल्पित है। भारत तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और युवाओं के मजबूत इरादों से विकसित भारत के लक्ष्य को कोई रोक नहीं सकता।राज्यपाल ने अपने भाषण में इस बात का भी उल्लेख किया कि जहां एक ओर रुड़की में दीक्षांत समारोह आयोजित हो रहा है, वहीं दूसरी ओर नई दिल्ली के भारत मंडपम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है। यह भारत की तकनीकी क्षमता और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने विश्वविद्यालय में स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा मिलती है।समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की गईं। विशिष्ट अतिथि एन. के. गोयल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। विश्वविद्यालय के चेयरमैन जे.सी. जैन एवं श्रेयांश जैन ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन अजय शर्मा द्वारा किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular