India Times 7

Homeअयोध्यायूजीसी के समर्थन में निकाली गई समता मार्च रैली, यूजीसी लागू कराने...

यूजीसी के समर्थन में निकाली गई समता मार्च रैली, यूजीसी लागू कराने की उठी मांग

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूकुनपुर के अम्बेडकर पार्क से बहुजन अनुयाई और अन्य संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के समर्थन में यूजीसी लागू कराने के पक्ष में समता मार्च में भाग लिया, समता मार्च के अगुआ किसान नेता व नगर पंचायत बीकापुर के प्रथम चेयरमैन मायाराम वर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ केन्द्र सरकार की दलित पिछड़े विरोधी नीतियों को उजागर करने व दोहरी नीति का निंदा करते केन्द्र सरकार को घेरते हुए जोरदार नारेबाजी किये, तथा समता मार्च यात्रा निकाल कर , तथा तहसील मुख्यालय बीकापुर आकर शहीद स्मारक पर विचार गोष्ठी करके तथा समता मार्च के अगुआ किसान नेता मायाराम वर्मा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के यूजीसी के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहां कि सरकार सिर्फ दलित पिछड़े का वोट लेना चाहती हैं,मगर उनका भला नहीं चाहती, उन्होंने सरकार व सुप्रीम कोर्ट से अपनी मांगों को दोहराते हुए, किसान नेता नेता ने कहा यूजीसी का नया बिल लागू होने से समाज दलित पिछड़ा हक अधिकार से बंचित समाज का भेदभाव,उत्पीडन रूकेगा, तथा बंचित समाज का उत्थान हर क्षेत्र में संभव हो सकेगा, उन्होंने कहा कि यूजीसी बिल बिना देरी किए लागू कर देना चाहिए ,उपजिलाधिकारी बीकापुर के प्रतिनिधि तहसीलदार बीकापुर को यूजीसी कानून 2026 लागू करने की अपील करने के साथ ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन सौंपते वक्त गोसाईं गंज विधानसभा प्रभारी लौटनराम निषाद, जगन्नाथ पाल, रामकृपाल पटेल, आशीष पटेल,संदीप पाल, रामतेज वर्मा एडवोकेट, धर्म राज पटेल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल बा , महादेव वर्मा,तिलकराम वर्मा,विजय बहादुर वर्मा, कमला प्रसाद बागी सहित सैकड़ों लोग ज्ञापन सौंपने में शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular