India Times 7

Homeशामलीयुवा पखवाड़ा के अंतर्गत योग एवं कलारी विद्या का भव्य प्रदर्शन

युवा पखवाड़ा के अंतर्गत योग एवं कलारी विद्या का भव्य प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट सुधीर कुमार

शामली जलालाबाद/शामली अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा स्वामी विवेकानंद जी एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में युवा पखवाड़ा का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम आज दुर्गा देवी मंदिर ग्राउंड, जलालाबाद (शामली) में विभिन्न आयामों द्वारा रचनात्मक, सांस्कृतिक एवं खेल आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी श्रृंखला में शामली जिले की जलालाबाद नगर इकाई द्वारा दुर्गा देवी मंदिर ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही महाराणा प्रताप जयंती के पावन अवसर पर इस कार्यक्रम को राष्ट्रवादी प्रेरणा के साथ समर्पित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग प्रस्तुति से हुई, जिसका संचालन जिला खेलो भारत संयोजक योगाचार्य विशाल शर्मा ने किया। सामूहिक योग के माध्यम से छात्रों में अनुशासन, एकाग्रता, आत्मबल और शारीरिक संतुलन का संदेश दिया गया।इसके उपरांत कलरी विद्या (प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट) का प्रदर्शन कराया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा साहस, अनुशासन और कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में बालिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन मानवी पाल एवं वैशाली कश्यप का रहा, जबकि बालकों में ऋतिक माधव शास्त्री, गौरव नायक एवं योगेश कोरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में प्रांत खेलो भारत संयोजक अमित दीक्षित जी प्रांत प्रवासी एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा भारतीय परंपरागत खेलों से जुड़ने पर बल दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्रपति शिवाजी सेना संगठन के अध्यक्ष अर्चित आर्य , कार्यक्रम के अध्यक्ष अखाड़ा गुरु बालीराम के अध्यक्ष राम किशोर पचिशिया , जिला प्रमुख मोहित कुमार तायल, विभाग संयोजक आकाश भारती तथा कार्यक्रम संयोजक राहुल शास्त्री मंचासीन रहे। इन सभी गणमान्य अतिथियों ने अपने प्रेरक विचारों एवं गरिमामयी उपस्थिति से मंच की गरिमा बढ़ाई तथा आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और खेल भावना को सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।जिला खेलो भारत संयोजक योगाचार्य विशाल शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यार्थी परिषद खेलो के माध्यम से युवाओं के अंदर प्रेरणा , आत्मबल , साहस एवं दृढ़ निश्चय को बढ़ाता रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular