India Times 7

Homeअयोध्यायुवती ने शारदा सहायक बड़ी नहर में लगाई छलांग, लापता

युवती ने शारदा सहायक बड़ी नहर में लगाई छलांग, लापता

अयोध्या पूरा बाजार विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सभा खानपुर पुरसाए गोविंदपुर की एक युवती ने शुक्रवार शाम घर से नाराज़ होकर शारदा सहायक बड़ी नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम गोविंदपुर खानपुर निवासी सविता गौड (20) पुत्री स्वर्गीय बजरंगी गौड शुक्रवार शाम करीब तीन बजे घर से निकली थी। वह बिल्हार घाट स्थित शारदा सहायक बड़ी नहर पहुंची और देखते ही देखते नहर में छलांग लगा दी। राहगीरों को जब तक घटना का अंदाजा हुआ, तब तक युवती पानी में ओझल हो चुकी थी। घटना की सूचना तत्काल थाना महाराजगंज पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजेश सिंह ने गोताखोरों व एनडीआरएफ टीम को बुलवाया। हालांकि शाम छह बजे तक एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। इस दौरान नहर के किनारे काफी संख्या में लोग जमा हो गए, लेकिन कोई भी सहायता नहीं कर सका। परिजन इधर-उधर मदद की गुहार लगाते रहे। थाना अध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि युवती एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी और पारिवारिक कारणों से नाराज़ होकर नहर में कूदने की बात सामने आई है। युवती की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular