India Times 7

Homeशाहजहांपुरमोबाईल टावर से राउटर चोरी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

मोबाईल टावर से राउटर चोरी के अंतरराष्ट्रीय गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

संवाददाता अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है यहाँ पुलिस ने एक युवक को और उसके 4 साथियों को पकड़ा है सभी घर से गरीब थे ,लेकिन इन्होंने अचानक करोड़ों रुपए कमा लिए । हद तो तब हो गई, जब इन्होंने 1 करोड़ की जमीन खरीद ली । जब पुलिस ने छानबीन की तो पैसा कमाने की ट्रिक देख वह भी दंग रह गए । इस मामले में शाहजहाँपुर पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मोबाइल टावर से राउटर चोरी कर विदेशों में बेचते थे और करोड़ों रुपए कमाते थे । जिसके बाद पुलिस ने इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से चोरी के मोबाइल टावरों के राउटर और जीप को बरामद किया । इसमें मुख्य आरोपी विप्रो का पूर्व कर्मचारी है जिसने अपनी कंपनी बनाकर मुंबई में ऑफिस खोला था और टीम बनाकर अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा था । इतना ही नहीं आरोपियों ने एक करोड़ कीमत की जगह भी खरीद रखी थी ,जिसमें टेस्टिंग मशीन भी लगी थी । पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पांचों को जेल भेजा है
मामला थाना आरसी मिशन पुलिस हरदोई बाईपास का है जहाँ से एसओजी की संयुक्त टीम ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के पास से पांच राउटर, सात मोबाइल और एक जीप बरामद की गई है मुख्य आरोपी ब्रजनंदन वाराणसी का रहने वाला है जिसने बीसीए करने के बाद विप्रो में सात साल तक काम किया था अन्य आरोपियों में राजेश कुमार कासगंज, प्रीत कुमार, सर्वेश और कुलदीप सीतापुर के निवासी हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular