मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व की भाँति दि. 17 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया जायेगा। उन्होने पेंशनर्स दिवस को प्रभावी एवं सार्थक रूप से मनाने हेतु समस्त कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष आहरण-वितरण अधिकारियों, अध्यक्ष, महांमत्री, समस्त पेंशनर्स एसोसिएशन को स्वयं उपस्थित रहने को कहा हैं, जिससे सम्बन्धित पेंशनरों के लम्बित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जा सके।