India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमेहनत का मिला सम्मान: मेधावी छात्रों को मिला प्रशासनिक सराहना का...

मेहनत का मिला सम्मान: मेधावी छात्रों को मिला प्रशासनिक सराहना का तोहफ़ा

संवाददाता – भूदेव प्रेमी की रिपोर्ट

बदायूँ बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना केवल अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, शिक्षकों और समाज का मान बढ़ाना भी होता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला आज बदायूँ के ऑडिटोरियम हॉल में, जहाँ 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल आए छात्र-छात्राओं को जिलाधिकारी श्री अवनीश राय एवं एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।इस समारोह में बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास था तो अभिभावकों की आँखों में गर्व की चमक। मंच पर जब अधिकारी बच्चों को मेडल पहना रहे थे, तब यह केवल सम्मान नहीं बल्कि एक प्रेरणा का पल बन गया।जिलाधिकारी राय ने कहा, “बदायूँ के ये मेधावी छात्र हमारे जिले की पूँजी हैं। इनकी सफलता समाज के हर वर्ग को प्रेरणा देती है।” वहीं एसएसपी ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और ईमानदारी के तीन मंत्र दिए।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाचार्य और समाज के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक स्मरणीय पल बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular