India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमेला समिति की सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समीक्षा बैठक

मेला समिति की सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समीक्षा बैठक

रिपोर्ट विजय कुमार

मथुरा। नववर्ष मेला समिति की सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में आयोजित समीक्षा बैठक में नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को होने वाले विशाल नववर्ष मेला की तैयारियों को अंतिम रुप दिया गया। बैठक का संचालन मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर 29 मार्च को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ 24 वें मेला का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि श्री राधाबल्लभ संप्रदाय प्रधान पीठाधिपति तिलकायत अधिकारी गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल महाराज एवं विशिष्ट अतिथि महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य होंगी। रात्रि 9.15 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें दिल्ली के हास्य कवि महेंद्र अजनबी, पार्थ नवीन एवं मोनिका देहलवी, वीर रस के कवि मनवीर मधुर, डा. कुमार मनोज, अजय अंजाम, राधाकांत पाण्डेय एवं ज्योति त्रिपाठी कविता पाठ करेंगे। बैठक में डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह, आरएसएस महानगर कार्यवाह विजय बंटा, डॉ. दीपा अग्रवाल, योगेश आवा, रजत बाल्मीकि, अनिरुद्ध अग्रवाल, सुभाष सैनी, अजय

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular