India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमेगा विधिक सहायता शिविर से पहले 09 व 16 फरवरी को लगेंगे...

मेगा विधिक सहायता शिविर से पहले 09 व 16 फरवरी को लगेंगे लघु शिविर

रिपोर्ट भूदेव सिंह

बदायूँ, ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा 22 फरवरी 2026 को मेगा/वृहद विधिक सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए उससे पहले 09 फरवरी और 16 फरवरी 2026 को लघु विधिक सहायता शिविर लगाए जाएंगे।मुख्य विकास अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लघु शिविरों के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा लघु शिविरों का आयोजन सुनिश्चित करें और इन शिविरों की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ को समय पर उपलब्ध कराएं।इसके साथ ही अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि 22 फरवरी 2026 को होने वाले मेगा विधिक सहायता शिविर के लिए 28 नवम्बर 2025 से अब तक लाभान्वित किए गए और किए जाने वाले सभी पात्र लाभार्थियों की सूची 16 फरवरी 2026 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।संवाददाता — भूदेव प्रसाद

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular