India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा का औचक निरीक्षण किया

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा का औचक निरीक्षण किया

मैनपुरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरसी गुप्ता ने 10:35 पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के समय डॉ संजीव माथुर चिकित्सा अधिकारी और फार्मासिस्ट कुलदीप चौहान मरीज को देखते और दवा देते हुए मिले मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर की पड़ताल करने पर पाया कि डॉक्टर रवी मोहन मेडिकल अफसर 3 दिन से छुट्टी पर बताए गए रजिस्टर में भी CL अंकित थी,अर्धमन सिंह लैब टेक्नीशियन लगातार 2 दिन से अनुपस्थित थे कुमारी नेहा स्टाफ नर्स अर्चना स्टाफ नर्स दोनों अनुपस्थित मिली अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक किशनी डॉ अजय भदोरिया को दिए , साफ सफाई बेहतर थी ,10:50 पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर अरसारा बंद मिला पता करने पर बताया गया टू व्हीलर खराब होने के कारण केंद्र पर नहीं पहुंच पाए वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक को दिए। 11:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी का निरीक्षण किया इसमें अर्चना वॉर्ड आया अनुपस्थित मिली प्रभात कुमार लैब टेक्नीशियन और सत्येंद्र कुमार लैब टेक्नीशियन और अतुल कुमार गुप्ता आयुष फार्मासिस्ट साइन करने के उपरांत अस्पताल से गायब मिले सभी का वेतन काटने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय भदोरिया को दिए। लव कुश स्टाफ नर्स शिवानी स्टाफ नर्स प्रेमलता स्टाफ नर्स सभी ड्रेस में नहीं थे सभी को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने लेबर रूम ओपीडी लैब एटीएम मशीन दवा वितरण कक्ष आदि का निरीक्षण कर सुधार करने के निर्देश दिए बीसीपीएम सोनम कुमारी को निर्देशित किया की आशा और आशा संगिनी से समन्वय बनाते हुए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के पखवाड़े को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारी से कार्य करें जिससे संचारी रोगों को बढ़ने से रोका जा सके मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी पैरामेडिकल स्टाफ डॉक्टर अन्य कर्मचारियों से समय से समय तक ड्यूटी करने के कड़े निर्देश दिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, इस अवसर पर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर नर्स मेंटर किशनवीर सिंह डॉ पूनम यादव डॉ राखी सोनी आदि उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular