India Times 7

Homeअयोध्यामुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 130 जोडे परिणय सूत्र में बंधे

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 130 जोडे परिणय सूत्र में बंधे

मिल्कीपुर /अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत-मिल्कीपुर तहसील के विकासखंड अमानीगंज मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत, सामूहिक* *विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 130 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।**शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही रुदौली, मिल्कीपुर, अमानीगंज क्षेत्र से युवक एवं युवतियां विकास खंड अमानीगंज मुख्यालय पर पहुंच कर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया। जिसमें हिन्दू व मुस्लिम समाज के जोड़े पहुंचे और उन्हें उनकी रीत रिवाज के साथ पंडितों एवं मोलवी ने शादी कराया। 130 जोड़ो का विवाह हुआ जबकि रजिस्ट्रेशन 142 जोड़ों का हुआ था जिसमें 3 जोड़े मुस्लिम समुदाय से थे।**कार्यक्रम में सम्मिलित* *अतिथिगण, राम चंद्र यादव विधायक रुदौली, अमित सिंह चौहान विधायक बीकापुर व अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के साथ साथ भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह,पूर्व विधायक मिल्कीपुर गोरखनाथ बाबा, जिला समाज कल्याण अधिकारी रण विजय सिंह, ब्लाक प्रमुख श्रीदेवी एवं उनके प्रतिनिधि पवन सिंह, खण्ड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी गण के साथ मिल्कीपुर उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह अयोध्या मौजूद रहे। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों ने वर बधू को आशीर्वाद एवं गृहस्थी की वस्तुएं दी।* *जिला समाज कल्याण अधिकारी रण विजय सिंह कार्यक्रम का मुख्य आयोजन मां शारदा परिवार की तरफ से किया गया जिसमें वर वधू के साथ आए बराती एवं घराती को भोजन पानी आदि की चाक चौबंद व्यवस्था भी कराई गई थी।* *इस मौके पर विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का मै अभिनंदन करता हूं। जो उत्तर प्रदेश में ऐसी महत्वाकांक्षी योजना शुरू की जिसका फायदा आज इस ब्लाक में मिला है। इस मौके पर थाना खंडासा की पुलिस अपनी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular