ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
स्वागत के उपरांत श्री विधायक ने सभी जोड़ों पुष्प वर्षा करके आशीर्वाद भी दिया, उज्वल भविष्य की कामना
अयोध्या जिले के बीकापुर विकास खण्ड क्षेत्र व बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत आज भारतीय इण्टर कालेज बीकापुर के मैदान में। एक साथ 100 जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। विवाह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीकापुर के विधायक डॉक्टर अमित सिंह चौहान , हुआ भव्य स्वागत। स्वागत के उपरांत श्री विधायक ने सभी जोड़ों पुष्प वर्षा करके आशीर्वाद भी दिया, उज्वल भविष्य की कामना भी की,उसी के कड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शैलेंद्र पांडे मा तथा गौरव पांडे के नेतृत्व में बुलडोजर से की पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में विवाह गीत एवं सांस्कृतिक रंग मंचन कार्यक्रमों की रही धूम। वैवाहिक बंधन में बंधने वाले जोड़ों को शासन के अनुसार निर्देशित वस्तुओं से नवाजा गया। शादी जोड़ो के पवित्र बंधन में वैदिक मित्रों से गूंजायमान रहा कॉलेज का विवाह मंडप व मैदान। सुरक्षा का दिखा पुख्ता इंतजाम। बारातियों एवं घरातियों की हुई जमकर खातिरदारी। समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहायक विकास अधिकारी उषा शर्मा ,बद्रीनाथ पांडे यास्मीन बानो सुरेश मिश्रा सहित ने व्यवस्थापक मण्डल की जिम्मेदारी संभाली, तथा कार्यक्रम का संचालन रोचक अंदाज में मुकुल आनंद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश पांडे राणा ,अनिल उपाध्याय, शैलेंद्र पांडे मोनु ,गौरव पांडे, गोविंद यादव ,संदीप सिंह सोनू ,सुनील मिश्रा विशाल सिंह ,भरत जी श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद मुस्लिम शेख, मोहम्मद नफीस रहे मौजूद। जिला समाज कल्याण अधिकारी रणविजय द्वारा बताया गया कि बीकापुर ब्लाक से 45 मसौधा से 43 बीकापुर नगर क्षेत्र से 12 लाभार्थियों ने भाग लिया l
