भाजपा विधायक राजीव कुमार ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी

बदायूं/दातागंज ,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत ब्लॉक दातागंज और ब्लॉक समरेर के लाभार्थियों के लिए एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड परिसर समरेर में किया गया, जिसमें कुल 34 जोड़ो का विवाह संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजीव कुमार ने पहुंचकर नव दंपत्तियों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस पावन अवसर पर नव विवाहित जोड़ों को समाज में प्रेम और सामूहिकता की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।समारोह का उद्देश्य न केवल सामूहिक विवाह को बढ़ावा देना था, बल्कि समाज में सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और सशक्तिकरण की भावना को भी जागरूक करना था। इस तरह के आयोजनों से न केवल गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सहायता मिलती है, बल्कि समाज में एकता और समानता का संदेश भी प्रसारित होता है। ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र बिक्रम सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र गौतम, जिला मंत्री एससी मोर्चा अंशुल सागर आदि l