India Times 7

Homeअयोध्यामुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त व डीएम ने...

मुख्यमंत्री के अयोध्या आगमन की तैयारियों को लेकर मण्डलायुक्त व डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 21 मार्च 2025 को प्रस्तावित जनपद अयोध्या के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार व जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा अन्य सम्बंधित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम स्थल राम कथा पार्क व राजसदन सहित अन्य स्थलों का अवलोकन करते हुए सुरक्षा एवं अन्य प्रबन्धों में तैनात मजिस्ट्रेटों व पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री की सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियों को आज सायं तक अंतिम रूप देने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, सीओ अयोध्या सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लगभग प्रातः 9ः30 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पर आगमन होगा। तत्पश्चात हनुमानगढ़ी व प्रभु श्रीराम लला का दर्शन पूजन किया करेंगें। इसके बाद मुख्यमंत्री महाराजा पैलेस (राज सदन) अयोध्या में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगले चरण में रामकथा पार्क में पहुंचकर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत संयुक्त क्रेडिट कैम्प/प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा लगभग 11ः45 बजे आयुक्त सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जायेगी। उसके बाद लधानी ग्रुप ऑफ कम्पनी निकट एयरपोर्ट अयोध्या में वाॅटलिंग प्लांट का शुभारम्भ कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के अन्य कार्यक्रम प्रस्तावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular