रिपोर्ट भूदेव सिंह
बदायूँ: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बालिकाओं को भेंट किए कपड़े चैत नवरात्रि के शुभ अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिला थाना प्रभारी ने नन्हीं बालिकाओं को कपड़े भेंट कर खुशियां साझा कीं। इस दौरान बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया गया।पुलिस ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाना तथा उन्हें भयमुक्त माहौल देना है, ताकि वे सुरक्षित और आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ सकें।इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा और खुशहाली उनकी प्राथमिकता है।