रिपोर्टर योगेंद्र कुमार
मेरठ पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति जनपद मेरठ श्री अवनीश कुमार के कुशल निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीम, शक्ति दीदी एवं महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए।जनपद मेरठ के स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, बाजारों, अस्पतालों एवं चौपालों पर बालिकाओं, छात्राओं एवं महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर—1090, 112, 1098, 181, 1076, 1930, 102, 108—की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ*, *मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना*, *निराश्रित महिला पेंशन योजना*, *बैंकिंग करेस्पोंडेंट सखी* जैसी महिला-केंद्रित सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को **गुड टच–बैड टच**, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न, *POCSO Act*, बाल श्रम एवं साइबर अपराध संबंधी कानूनी प्रावधानों के बारे में भी अवगत कराया गया। थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्रों के संचालन के बारे में भी विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।*मिशन शक्ति टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का विवरणः-*1.थाना हस्तिनापुरएंटी रोमियो टीम द्वारा राजकीय हाई स्कूल ग्राम इक्वारा में छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1930 आदि की जानकारी दी गई।मिशन शक्ति केंद्र के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया।2.थाना सदर बाजारएंटी रोमियो टीम द्वारा दुर्गाबाड़ी स्कूल में बच्चों को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1930 की जानकारी दी गई।मिशन शक्ति केंद्र के महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जागरूकता प्रदान की गई।3.थाना फलावदाएंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र की महिलाओं को साइबर सुरक्षा एवं महिला हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया।4.थाना लोहियानगरमिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत बच्चों को 1090, 1098, 112, 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।5.महिला थाना मेरठमहिला थाना की एंटी रोमियो टीम द्वारा आरजीपीजी कॉलेज में छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया।