India Times 7

Homeअयोध्यामिल्कीपुर में धूमधाम से आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, सांसद अवधेश प्रसाद...

मिल्कीपुर में धूमधाम से आयोजित हुआ होली मिलन समारोह, सांसद अवधेश प्रसाद सहित नेताओं ने दिया सौहार्द का संदेश

मिल्कीपुर अयोध्या हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के 5 नंबर चौराहे पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सांसद अवधेश प्रसाद के नेतृत्व में किया गया, जिसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि होली का पर्व हमारी भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जो समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और भाईचारे की राजनीति करती रही है। आज के समय में समाज को जोड़ने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने सभी लोगों से मिलजुल कर समाज में सौहार्द बनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने अपने संबोधन में कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर और वंचित वर्ग के हितों की रक्षा के लिए समर्पित रही है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान किया।वहीं मिल्कीपुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजीत प्रसाद ने कहा कि होली मिलन समारोह जैसे कार्यक्रम समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता है और आगे भी क्षेत्र के विकास तथा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा।कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सामाजिक एकता का संदेश दिया। होली मिलन समारोह में वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप,छोटेलाल यादव ,सपा नेता महेंद्र यादव, माखनलाल यादव, कुंवर बहादुर सिंह,चंद्रकांत साहू, सरोज यादव, रामजी पाल, रामलहू यादव, राम बहादुर यादव, रितेश यादव,पृथ्वीराज यादव, सोहनलाल रावत, यदुनाथ यादव, सुनील कोरी, रामसतन कोरी, रामतेज यादव, आज़ाद सिंह चौहान सहित दो दर्जन से अधिक नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular