रिपोर्ट गोपीनाथ रावत
अयोध्या।मिल्कीपुर तहसील फिर एक बार चर्चाओं में, अभी हाल में एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल को किया था गिरफ्तार, लेखपाल क्षेत्र पालपुर में तैनात लेखपाल राम सूरत चौहान का रिश्वत लेने का एक ऑडियो हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल, पूरा उर्फ सुमेरपुर गांव की एक महिला से लेखपाल के द्वारा की जा रही बातचीत, बातचीत में 40 हजार पर किया गया सौदा, जिसमें 20 हजार लेने की लेखपाल कर रहा है स्वयं पुष्टि। पट्टा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने महिला से ली थी रिश्वत। एसडीएम मिल्कीपुर सुधीर कुमार ने लेखपाल रामसूरत चौहान को 6मई 2025 को लेखपाल क्षेत्र पालपुर से हटाकर कन्दई कला लेखपाल क्षेत्र में की है तैनाती। तहसील के अधिकारियों का करीबी माना जाता है लेखपाल रामसूरत चौहान।