India Times 7

Homeमैनपुरीमादक पदार्थों, तंबाकू के सेवन से बचें सड़क दुर्घटना, बीमारियों से अधिक...

मादक पदार्थों, तंबाकू के सेवन से बचें सड़क दुर्घटना, बीमारियों से अधिक मृत्यु तंबाकू, अन्य मादक पदार्थों के कारण-जिलाधिकारी

युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने में नैतिक दायित्वों का करें निर्वहन, विद्यालयों में कार्यकम आयोजित कर बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति करें जागरूक – अंजनी कुमार

मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलैक्ट्रेट सभागार में तंबाकू मादक पदार्थों का प्रयोग न करने सम्बन्धी शपथ दिलाते हुए कहा कि दुनियां में सबसे अधिक असमायिक मृत्यु शराब, अन्य मादक पदार्थों का सेवन करने के फलस्वरूप होती हैं, नशे की लत से हमें स्वयं के साथ अन्य लोगों को भी बचने के लिए प्रेरित करना होगा, युवाओं को नशे की लत से बचाने में अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होने कहा कि लोगों को तंबाकू छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाये, विद्यालयों के आस-पास गुटखा, तम्बाकू की बिकी न हो, विद्यालयों में प्रार्थना सभा में छात्रों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया जाये। उन्होने कहा कि धूम्रपान, तंबाकू का सेवन करने वाला व्यक्ति न सिर्फ अपने जीवन को खतरे में डालता है बल्कि अपने परिवार के साथ-साथ अन्य लोगों को भी हानि पहुंचाता है, नशा तमाम प्रकार की गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है, धूम्रपान के दौरान निकलने वाले धुएं से पर्यावरण के साथआस-पास के लोग भी प्रभावित होते हैं, धूम्रपान के कारण विश्व में प्रतिवर्ष असंख्य लोगों की मृत्यु होती है, हम सबको तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव को समझकर तंबाकू, तंबाकू से बने पदार्थों के सेवन से बचना होगा।श्री सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग जानकारी के बावजूद तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन करते हैं, धीरे-धीरे यह शौक बुरी लत में बदल जाता है, सिगरेट, बीड़ी, जर्दा, गुटखा, खैनी, हुक्का, चिलम से सभी को बचना होगा, तंबाकू से बने उत्पादों का सेवन करने वाले लोगों विशेषतौर पर युवा पीड़ी को बुरी आदत से बचने के लिए प्रेरित करना होगा। उन्होंने कहा कि तम्बाकू के खतरे को नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद तम्बाकू के इस्तेमाल की व्यापकता बच्चों और किशोरों के बीच खतरनाक अनुपात में बढ़ रही है, बच्चों में जागरूकता के उद्देश्य से समस्त विद्यालयो में प्रार्थना सभा में छात्रों को तम्बाकू, अन्य नशों से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया जाये, विद्यालय के आस-पास कोई असामाजिक तत्व छात्रों को नशे की सामग्री, तम्बाकू आदि का सेवन करने के लिए प्रेरित न करे, इसकी भी निगरानी की जाये।बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी, डा. आर.सी. गुप्ता, जिला आबकारी अधिकारी दिनेश कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजनाथ राम सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी, उद्यमी आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular