पत्रकार बंधुओ ने उप जिला अधिकारी को जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को संबोधित एक ज्ञापन सोपा
औंछा/घिरोर माइनर में गिरे तीन वर्षीय के मासूम की जान बचाने वाले शिवा को शासन से सम्मानित करने की उठी मांग मैनपुरी की घिरोर तहसील में पत्रकार बंधुओ ने उप जिला अधिकारी प्रसून कश्यप घिरोर को मैनपुरी जिला अधिकारी अंजनी कुमार सिंह को संबोधित एक ज्ञापन सोपा जिसमें बताया गया है कि,कस्बा किशनी निवासी शिवा कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश सिंह काफी समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सराहनीय प्रशंसनीय अनुकरणीय योगदान दे रहे हैं। शिवा ने माइनर में गिर कर डूब रहे एक तीन साल के मासूम की जान बचाकर पत्रकार शिवा कुमार ने समाज के लिये एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऐसे में पत्रकार शिवा कुमार को जिलास्तर राज्यस्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर उनकी बहादुरी के चलते गणतंत्रदिवस जैसे मौके पर जिलास्तर प्रदेश स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाना न्यायसंगत एवं सामाजिक स्तर पर आवश्यक भी है। बताते चले कि 8 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार की सुबह करीब 8 बजे मैनपुरी के कस्बा किशनी के मौहल्ला गड़ी के शीलू कुमार पुत्र बलवीर सिंह का तीन साल का बेटा सत्यम अपने छोटे-छोटे भाईयों के साथ घर के बाहर बनी माइनर की पटरी पर खेल रहा था। खेलते-खेलते मासूम माइनर के किनारे पहुंच गया तभी अचानक सत्यम के पैर में ठोकर लगी तो सत्यम सिर के बल माइनर में गिर गया सत्यम काफी देर तक माइनर में तडफता रहा और माइनर का दूषित पानी और गंदा कीचड़ उसके मुंह के अन्दर चला गया पास से गुजर रहा एक व्यक्ति और पडोसी युवती पूजा मदद के लिये चिल्लाने लगी बचाओ वचाओओ की आवाज सुनकर पत्रकार शिवा कुमार घर से बाहर निकाला और बिना देरी किये और बिना कुछ सोचे समझे माइनर में छलांग लगा दी और बच्चे को बाहर निकाल लिया हालांकि माइनर में कूदते समय पत्रकार शिवा कुमार के पैर कांच भी चुभ गया जिसकी शिवा कुमार ने परवाह नहीं की माइनर में गिरने से बच्चे के पेट में काफी कीचड चला गया फिलहाल मासूम सत्यम अब पूरी तरह स्वस्थ है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशलमीडिया पर तेजी से बायरल हो रहा है। नागरिकों ने पत्रकार शिवा कुमार के इस नेक कार्य को और बहादुरी की जमकर सराहना की है।बरहाल पत्रकार शिवा कुमार को जिलास्तर राज्यस्तर, राष्ट्रीय स्तर पर उनकी बहादुरी सूझ-बूझ एवं तत्परता के चलते गणतंत्र दिवस जैसे मौके पर सम्मानित किया जाना न्याय संगत एवं आवश्यक भी है। ज्ञापन देने वालों में पत्रकार शराफत अली, प्रवीन कश्यप, अर्जुन सिंह, आमिर अली, घनश्याम गुप्ता, राजेंद्र कुमार शाक्य, पुष्पराज चौहान मौजूद थे।