महिला ने कोतवाली रुदौली में शिकायती पत्र देकर न्याय की लगाई गुहार
रुदौली-अयोध्या कोतवाली रुदौली क्षेत्र के जलालपुर गांव में एक महिला और उसके बच्चो को बल्लम लेकर जान से मारने का प्रयास किया गया जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थनी अनीता पत्नी राज कुमार यादव निवासी जलाल पुर कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या ने कोतवाली रुदौली में दिया है। पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि सोनू उर्फ पवन कुमार पुत्र इंदरदामन, रेनू पत्नी सोनू उर्फ पवन कुमार वा खुशी पुत्री सोनू उर्फ पवन कुमार निवासी ग्राम जलालपुर थाना/कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या ने समय करीब 3 बजे शाम को छोटी – छोटी बातो को लेकर हमे गंदी – गंदी गालियां देते हुए लात घुसो और डंडों से मारा पीटा है और जबरदस्ती मेरे ससुर को घर से बाहर अकेला पाकर लड़ाई- झगड़ा करने लगे। यह देख मेरा लड़का अंकित ने जब कहा कि बाबा की सेवा नही करते हो तो क्यू परेशान कर रहे हो ऊनको। बस इतने पर सभी लोगो ने मेरे बेटे को मारने पीटने लगे। यह देख कर जब प्रार्थिनी बचाने गई तो उसको भी मारा पीटा और जान से मार देने की धमकी देने लगे।