अयोध्या।अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों के प्रबंधको प्राचार्य कर्मचारियों ने सैकड़ों की संख्या में कुलपति कार्यालय का किया घेराव। नई शिक्षा नीति के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने की मांग। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय संघ के अध्यक्ष शीलेंद्र प्रताप सिंह का बयान। पूर्व की भांति कराई जाए प्रैक्टिकल परीक्षाएं। नए कुलपति ने चार्ज लेते ही बदल दिए नियम। एक विषय पर लगा दिए चार-चार एग्जामिनर। इतने एग्जामनर का खर्च वहन नहीं कर सकता महाविद्यालय। पूर्व की भांति खुद महाविद्यालय अपने शिक्षकों से करवाता था प्रैक्टिकल परीक्षाएं। कोरम पूरा होने के बाद करवाता था प्रैक्टिकल परीक्षाएं। नए कुलपति डॉ विजेंद्र सिंह ने एक विषय पर 3 से 4 तैनात किए एग्जामिनर। स्ववित्त पोषित महाविद्यालय के प्रबंधक प्राचार्य ने नए नियम से प्रैक्टिकल परीक्षाएं करवाने से किया इनकार। कहा शासन में जाएंगे कोर्ट में जाएंगे लेकिन नए नियम से नहीं करवाएंगे प्रैक्टिकल परीक्षाएं।