India Times 7

Homeअयोध्यामहबूबगंज से पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक बस का संचालन 9...

महबूबगंज से पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक बस का संचालन 9 अप्रैल बुधवार से होगा शुरू,

बस को विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह दिखाएंगे हरी झंड़ी

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या :श्रृद्धालुओं को अब श्रृंगी ऋषि,शिव बाबा,चौकियां धाम, विंध्याचल तथा बाबा विश्वनाथ का दर्शन करना हुआ आसान**महबूबगंज(श्रृंगीऋषि)से वाराणसी(काशी) तक 269 रु0 तथा अकबरपुर से वाराणसी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को देना होगा 218 रु0* *गोसाईगंजअयोध्या क्षेत्र वासियों का एक बहुत बड़ा सपना अब पूरा होने वाला है।गोसाईगंज नगर पंचायत की सभासद श्रीमती आरती जायसवाल के प्रयास पर आगामी 9 अप्रैल बुधवार से महबूबगंज, गोसाईगंज,अंबेडकरनगर,मालीपुर,शाहगंज,जौनपुर के रास्ते वाराणसी तक चलने वाली परिवहन निगम की बस पर सवार श्रृद्धालुओ को अब श्रृंगीऋषि,शिव बाबा,जौनपुर स्थित चौकियां धाम, विंध्याचल एवं पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र स्थित बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए झंझटो से सामना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार यानि कल से चलने वाली इस बस को सभासद श्री मती आरती जायसवाल के गोसाईगंज स्थित आवास पर सुबह 10 बजे गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह के पिता भगवान बख्श सिंह”हिंदी दैनिक समाचार पत्र” “जनमोर्चा” के स्थानीय संपादक राम कुमार सिंह की मौजूदगी में बस को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे।अकबरपुर डिपो पर तैनात सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कुंवर हरिओम श्रीवास्तव/डिपो इंचार्ज श्री मती लक्ष्मी सिंह ने बताया कि महबूबगंज (श्रृंगीऋषि)से वाराणसी (काशी)तक 188 किमी0 की दूरी तय करने वाले इस बस का ठहराव 2 दर्जन स्थानों पर निर्धारित किया गया है।महबूबगंज (श्रृंगीऋषि) से वाराणसी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को 296 रुपए तथा अकबरपुर से वाराणसी (151 किमी0)तक यात्रा करने वाले मुसाफिरों को 218 रुपए का टिकट भुगतान करना होगा।बताया कि महबूबगंज से जो बस वाराणसी जाएगी वहीं वापस आएगी।विभाग द्वारा श्रृंगीऋषि से बन्दनपुर के लिए 15 रुपए,गोसाईगंज का 21 रु0,खेमापुर का 29 रु0, कटहरी का 30 रु0,शिवबाबा का 43 रु0 तथा अकबरपुर का 51 रुपया जहां निर्धारित किया गया है वहीं यात्रियों को अकबरपुर से मरैला मिल के लिए 16 रु0,खजुरी का 24 रु0,मालीपुर का 30 रु0, बिलवाई का 47 रु0,कलान चौराहा का 51 रु0,शाहगंज का 70 रु0,खेतासराय का 84 रु0,जौनपुर का 121 रु0, सरकोनी का 148 रु0, त्रिलोचन का 165 रु0, फूलपुर का 175 रु0,पिंडरा का 181 रुपए के साथ साथ बाबतपुर का 187 रु0 एवं वाराणसी के लिए 218 रु0 भुगतान करना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular